फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से मिले 2.40 लाख रुपये, दिल्ली से हरिद्वार जा रही कार की तलाश ली

Thu, 12 Jan 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरकाजी पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में बुधवार को हाईवे स्थित भूराहेड़ी पुलिस चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक कार की तलाशी ली। जिसमें 2.40 लाख रुपये मिले हैं। बरामद हुई धनराशि को जब्त कर जांच पड़ताल की जा रही है।       

पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान हरिद्वार से दिल्ली जा रही मर्सडीज कार रोककर तलाशी ली गई तो कार से 2000 के 100 नोट और 100 के 400 नोट बरामद हुए, जिनकी जानकारी करने पर कार स्वामी आउटर रिंग रोड पीतमपुरा दिल्ली निवासी जीडी वशिष्ठ उर्फ गगनदीप शर्मा संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और न ही कोई सबूत पेश कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उन्हें थाने ले आई लिखापढ़ी कर नगदी को जब्त कर थाने पर जमा करा दिया गया है। पूरे प्रकरण की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली है कि इनकी लाल किताब के नाम से एक धार्मिक पुस्तक भी निकलती है। चेकिंग के दौरान सीओ सदर शिवराज सिंह, प्रभारी निरीक्षक बीपी यादव, सब इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह के अलावा स्टेटिक टीम के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें