फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन का भी चुनावी खर्च तय, बैरिकेडिंग, कुर्सी-मेज तक का किराया फिक्स    

Thu, 12 Jan 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
दो हजार के नोट।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के साथ प्रशासन का भी चुनावी खर्च तय किया है। विधानसभावार कितना सरकारी धन चुनाव में खर्च होगा, बाकायदा इसकी डिटेल बनाकर आयोग ने प्रशासन को थमाई है। बुकलेट में बैरिकेडिंग से लेकर कुर्सी-मेज तक का किराया भी तय किया गया है।        
विज्ञापन

सियासी दलों के नेताओं के बेइंतहा धन खर्च करने पर चुनाव आयोग ने पर कतर दिए हैं। केवल 28 लाख रुपये में प्रत्याशी चुनाव निबटाएगा। प्रत्याशियों के खर्च के लिए रजिस्टर बनेगा। साथ ही चुनाव आयोग ने एक विधानसभा में प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्था बनाने में कितना धन व्यय होगा, इसका भी ब्यौरा बनाकर भेजा गया है। इतना ही नहीं प्रशासन कितने दिनों तक के लिए कुर्सी-मेज, माइक, बैरिकेडिंग के साथ लाउडस्पीकर का इस्तेलमाल कर धन को खर्च करेगा। इसकी की धनराशि तय की गई है। 
चुनाव में प्रशासन स्टेशनरी, जग-मग, बाल्टी के साथ प्रकाश व्यवस्था की चीजों किस दर पर खरीदेगा। यह भी तय होकर आया है। आयोग की दर के हिसाब से जनपद में छह विधानसभाएं हैं, जिनमें चुनाव होना है। इसके लिए करीब साढ़े 15 लाख रुपये से अधिक धनराशि चुनावी व्यवस्था के लिए खर्च किए जा सकते हैं। जिसके चलते प्रशासनिक अधिकारी भी चुनाव में व्यवस्था बनाने में फूंक-फूंक कर कदम उठा रहा है। चूंकि आयोग ने निर्धारित धनराशि से बाहर जाने पर पूरा ब्यौरा तलब करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें