फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला और महिला अस्पताल में 197 बुुजुर्गों को लगाया गया टीका

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में 75वर्षीय मागे सिहं को टीकाकरण करती स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जिला और महिला अस्पताल में 197 बुुजुर्गों को लगाया गया टीका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में सोमवार से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण किया गया। पहले दिन 197 बुुजुर्गों को टीका लगाया गया। अभी प्राइवेट डॉक्टरों के यहां टीकाकरण शुरू नहीं हो सका। स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए गाइड लाइन का इंतजार है।
शासन के आदेश पर सोमवार को जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण आरंभ किया गया। सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि तीसरे चरण के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके लिए दो स्थानों का चयन किया गया। जिला चिकित्सालय और महिला जिला चिकित्सालय में बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। पहले दिन जिला चिकित्सालय में 105 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिला महिला चिकित्सालय में 92 लोगों को टीका लगाया गया। सभी को टीका लगाने के बाद कुछ देर वहीं पर विश्राम कराया गया। बाद में उन्हें घर जाने दिया गया। सीएमओ ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के जो व्यक्ति अपना टीकाकरण कराना चाहते हैं वह https://selfregistration.cowin.gov.in/ इस लिंक पर जाकर अपना स्वयं पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि इसके साथ ही ऐसे लोग जिनकी आयु 45 वर्ष से 59 वर्ष के मध्य है। वह किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, या वह पिछले दस वर्षों से अधिक मधुमेह या उच्च रक्तचाप से पीड़ित हो तो ऐसे व्यक्ति भी किसी रजिस्टर्ड एमबीबीएस चिकित्सक से शासन की ओर से जारी प्रारूप पर अपना प्रमाण पत्र लेकर लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सीएमओ ने बताया कि रोजाना उक्त दोनों स्थानों पर बुजुुर्गों को टीका लगाया जाएगा।
निजी चिकित्सकों केे यहां अभी टीकाकरण नहीं
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि अभी निजी चिकित्सकों के यहां टीकाकरण नहीं हो पाया है। इसके लिए गाइड लाइन का इंतजार है। वैसे जो डॉक्टर आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत है, उन्हीं के यहां कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इन डॉक्टरों को पहले स्वास्थ्य विभाग से 150 रुपये प्रति वैक्सीन के हिसाब से जमा करा कर वैैक्सीन लेनी होगी। इसके बाद ये अधिकतम 250 रुपये तक लेकर वैक्सीन लगा सकते हैं। सरकारी अस्पतालों में अभी बुजुर्गों और बीमार लोगों केे वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना का एक केस मिला
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉक्टर एसके अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को शहर के कंबलवाला बाग निवासी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब जनपद में कोरोना के एक्टिव केस सात हो गए हैं। सोमवार को 526 सैँपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें