फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 19.5 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने साढ़े 19 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया। सच सामने आने के बाद रुपये वापस मांगने पर पीड़ित से मारपीट कर रुपये छीनकर हत्या की धमकी दी गई।
विज्ञापन

कूकड़ा निवासी अश्वनी पंवार ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसके पिता अजय की जान पहचान गांव के ही उदयवीर सिंह उर्फ काला था। उसने उसकी नौकरी रेलवे में लगवाने की बात कही। इसके लिए 27 लाख का खर्च आना बताया। विश्वास करते हुए उन्होंने पहले साढ़े 19 लाख रुपये दे दिए। यह रुपये आरटीजीएस के माध्यम से दिए।
पीड़ित ने शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर तीन-चार माह में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। कहा कि उसके प्रमाण पत्र भेज दिए है। वैरिफिकेशन के बाद जल्द ही नियुक्ति पत्र आ जाएगा।
विज्ञापन

आरोपी पीड़ित को रेलवे के दिल्ली में डीआरएम कार्यालय लेकर गया। वहां उसे बाहर बैठा कर खुद अंदर चला गया। बाहर आकर बताया कि साहब अभी छुट्टी पर हैं। इसी साल जुलाई माह में उसे फर्जी नियुक्ति पत्र दिया, जिसे लेकर वह डीआरएम कार्यालय दिल्ली में गया तो वहां उसे फर्जीवाड़े का पता चला। वापस आने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर उससे पांच हजार रुपये छीन लिए। हत्या की धमकी देकर भाग गए।
इस मामले में शिकायत करने पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तब कोर्ट से आदेश प्राप्त कर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें