फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गन्ना छोड़ अब गेंदा फूल से महक रही खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। क्षेत्र में गन्ने की खेती से किसान खास पहचान रखते हैं। समय के साथ अब कुछ किसान खेती के तौर-तरीके भी बदल रहे हैं। खाईखेड़ी में गेंदा फूल की फसल किसानों को भाने लगी है। कम समय में अधिक मुनाफा किसानों को मिला है। बंपर पैदावार होने से उत्साहित होकर किसान अगली गेंदा की फसल बुवाई की तैयारी में जुटे हैं। मोरना ब्लॉक के गांव खाईखेड़ी निवासी युवा किसान अक्षय सैनी ने दिवाली पर तैयार गेंदे की फसल को 150 रुपये प्रति किलो के भाव बेचकर मुनाफा कमाया है। किसान का कहना है कि फूल की खेती का अनुभव बेहतर रहा है। कम समय और कम लागत में बेहतर उपज उन्होंने हासिल की है। अक्षय ने बताया कि उनके पास 12 बीघा जमीन है। तीन वर्ष पहले गन्ने की फसल से मोह भंग होने पर उन्होंने छह बीघा में गेंदे की फसल अप्रैल माह में की बुवाई थी। फसल ने हाल में अच्छा मुनाफा दिया। इसके बाद दूसरी बार नवंबर में बुवाई करने के बाद मार्च में खत्म हो जाती है।
विज्ञापन

गेंदा की फसल बुवाई पर प्रति बीघा दस हजार रुपये तक की लागत आई। 12 से 14 क्विंटल की पैदावार ली है। औसतन प्रति बीघा 40 से 50 हजार रुपये मुनाफा मिला है। इसी बीच खेत खाली होने पर धनिया, शलजम और मूली की पैदावार अलग से लेते हैं। पिता रामधन, माता पुष्पा और पत्नी बबली खेतों में मेहनत करने में साथ रहते हैं। परिवार का कहना है कि खेती में उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। कम जोत के किसान खेती को अपनाकर अपनी लागत कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें