मजदूर एकता का संकल्प लिया
मंसूरपुर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुगर मिल के मजदूरों ने झंडा फहरा करके विचार गोष्ठी आयोजित की। इस अवसर पर सभी मजदूरों ने मजदूर एकता का संकल्प लिया।
बुधवार की सुबह आठ बजे मजदूर एकत्र होकर यूनियन दफ्तर पहुंचे। वहां पर सर्वप्रथम झंडा फहराया गया। इसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मजदूरों के वरिष्ठ नेता राजबल त्यागी ने कहा कि सरकार को श्रमिकों के हित में काम करना चाहिए। इस अवसर पर सभी मजदूरों ने मजदूर एकता का संकल्प लिया। गोष्ठी को राजू त्यागी, घनश्याम प्रधान, सुभाष शर्मा, सुभाष उपाध्याय, सुरेंद्र शर्मा, वेदप्रकाश, मुरारी लाल, महिपाल सिंह आदि ने भी विचार रखे।