हवालात की वीडियो बनाते युवक को हिरासत में लिया
मीरापुर। गांव सिकरेड़ा निवासी एक युवक ने थाने की हवालात में बंद छह लोगों की वीडियो बनाने का प्रयास किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि जब युवक को वीडियो बनाते समय हिरासत में लिया गया, तो उसने नशीला पदार्थ निगलने का प्रयास किया। युवक की इस हरकत को महिला आरक्षी ने देख लिया। मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक ने युवक के मुुंह से नशीला पदार्थ निकलवा दिया। संबंधित युवक व उसके पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
चोरी के आरोप में युवक राजस्थान में गिरफ्तार
मीरापुर। कस्बे का युवक रवि चोरी करने के आरोप में राजस्थान के थाना नागौर में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवक की आपराधिक जानकारी के लिए थाने से पूछताछ की गई है।