फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किताबों के शिक्षा सत्र का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना किताबों के शिक्षा सत्र का आगाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिषदीय स्कूलों में नया शिक्षा सत्र बिना किताबों के ही शुरू हो गया। छात्र-छात्राएं खेलकूद कर घरों को लौट गए। हालांकि कुछ स्कूलों में शिक्षकों ने पुरानी किताबें निचली कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को दिला दी हैं।
एक अप्रैल से परिषदीय स्कूलों में नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया। सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक स्कूल खुले। किताबें नहीं होने के कारण छात्र-छात्राएं खेलकूद कर घरों को लौट गए। कुछ स्कूलों में छात्र-छात्राओं की पुरानी किताबें निचली कक्षाओं के बच्चों को दिलाई जा रही हैं। जब तक नई किताबें नहीं आती, तब तक इन्हीं से शिक्षण कार्य होगा। उधर, बेसिक शिक्षा विभाग ने नए बच्चों के पंजीकरण के लिए अभियान भी शुरू कर दिया है। स्कूल के आसपास के क्षेत्र में प्रवेश योग्य छात्र-छात्राओं को तलाशा जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षकों को शत-प्रतिशत नामांकन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार जल्दी मिलेंगी किताबें
प्रत्येक शिक्षा सत्र में परिषदीय स्कूलों में किताबें देरी से पहुंचती हैं। कई बार तो अगस्त, सितंबर तक भी किताबों का वितरण नहीं होता। बीएसए योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार किताबें जल्दी जाएंगी। शासन स्तर पर इसके लिए कवायद चल रही है। अप्रैल माह में ही किताबों का वितरण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें