फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट और लेग क्रिकेट में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुष वर्ग क्रिकेट में बीए तृतीय वर्ष की टीम ने जीता मैच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट और लेग क्रिकेट के मैच खेले गए। क्रिकेट के पहले मैच में बीए तृतीय वर्ष की टीम ने बी.कॉम तृतीय वर्ष को पराजित किया।
क्रिकेट में पुरुष वर्ग का पहला मुकाबला बी.कॉम तृतीय एवं बीए तृतीय वर्ष के बीच हुआ। बीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए बी.कॉम टीम को आठ विकेट से हराया। दूसरा मुकाबला बीए प्रथम और बी.कॉम प्रथम वर्ष के बीच हुआ। बी.कॉम प्रथम वर्ष ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और बीए को सात विकेट से पराजित किया। तीसरे मैच में बी.कॉम द्वितीय वर्ष ने बीए तृतीय वर्ष को छह विकेट से हराया। चौथे मैच में बी.कॉम तृतीय वर्ष ने बी.कॉम प्रथम वर्ष को तथा पांचवे मैच में बीए तृतीय वर्ष ने बी.कॉम प्रथम वर्ष को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेग क्रिकेट महिला वर्ग के पहले मैच में बी.कॉम तृतीय वर्ष ने बी.कॉम द्वितीय वर्ष को दस विकेट से हराकर एकतरफा जीत हासिल की। दूसरे मैच में बी.कॉम प्रथम वर्ष ने बी.कॉम प्रथम वर्ष, तीसरे मैच में बीए प्रथम वर्ष ने बीए तृतीय वर्ष को, चौथे मैच में बीकॉम प्रथम वर्ष ने बीए तृतीय वर्ष को हराया। अंपायर की भूमिका अंकित धामा, आर्यन, फैजल, अर्चित ने तथा स्कोरर संकेत जैन, अभिनव व राघव रहे। इस दौरान प्राचार्य डा. सचिन गोयल, कॉमर्स विभागाध्यक्ष डा. दीपक मलिक, डा. रवि जैन, डा. नावेद अख्तर, डा. मोहिनी पंवार, मानसी अरोरा, मोनिका कटारिया, सुकीर्ति, कुशलवीर, सौरभ शर्मा, एकता मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें