फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र में भाजपा की उल्टी गिनती शुरु: कुशवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाह ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों से देश त्रस्त हो चुका है। केंद्र में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। राम मंदिर के झूठे वादे कर भाजपा सरकार बनाती है, लेकिन मंदिर नहीं। राम को धोखा देने वाले जनता के हित चिंतक कैसे हो सकते है।
विज्ञापन

वहलना चौक के पास एक सभागार में आयोजित बसपा के अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाह ने कहा कि बीजेपी जुमलेबाजों की सरकार है। जनता इनकी सच्चाई को समझ गई है। मंदिर के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाते है। इस देश का स्वर्णकाल मौर्य युग रहा है। हमारे इतिहास को भी जानबूझकर नष्ट किया गया। महिलाओं में शिक्षा की शुरुआत कराने वाली सावित्री बाई फूले का नाम पीछे धकेला गया। महात्मा बुद्ध और ज्योतिबा फूले वो सम्मान नहीं दिया गया, जिसके वे हकदार थे। पिछड़ी जातियों को सत्ता में बराबर की भागीदारी केवल बसपा में ही मिल सकती है।
बसपा के पश्चिम के प्रभारी शमशुदीन राईन ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा देश को धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि जाति के नाम पर लोगों को लड़ाना चाहती है। जनता को इनकी चाल से सावधान रहना है। ये लोग मनुवाद की बात करते है, हम मानवतावाद की बात करते हैं। बसपा नफरत की नहीं, भाईचारे की राजनीति करती हैं। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि भाजपा समाज में दरार पैदा करने का काम कर रही है। मोदी सरकार ने गन्ना भुगतान, दो करोड़ नौकरी, कालाधन वापस, पाकिस्तान को करारा जवाब, राम मंदिर आदि वादों में से किसी को पूरा नहीं किया।
विज्ञापन

खतौली विधानसभा प्रभारी शिवान सैनी ने शॉल ओढ़ाकर अतिथियों का सम्मान किया। बसपा एमएलसी सुरेश कश्यप, पूर्व सांसद कादिर राना, मुख्य जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम, जनेश्वर प्रसाद, सत्यपाल कटारिया, रविंद्र गौतम, प्रेमचंद गौतम, रामनिवास पाल, कमल गौतम, दयाराम प्रजापति, दयाराम सेन, रकमपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें