फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्र को बीते पांच माह, नहीं मिलीं पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी पुस्तकें बाजार में उपलब्ध नहीं
विज्ञापन

मीरापुर। नए शैक्षिक सत्र के पांच माह बीत जाने के बाद भी सरकारी पुस्तकें बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। एक अप्रैल से शुरू हुए शैक्षिक सत्र में कक्षा एक से आठ तक हिंदी, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल व संस्कृत की पुस्तकें शासन द्वारा सस्ती कीमत पर विक्रेताओं को उपलब्ध कराई जाती हैं। शैक्षिक सत्र शुरू हुए करीब पांच माह बीत जाने के बाद भी बच्चों के पास अब तक ये पुस्तकें नहीं पहुंच पाईं हैं। विक्रेताओं द्वारा इसके पीछे शासन द्वारा बच्चों की संख्या के अनुसार पुस्तकें प्रकाशित नहीं करने को इसका कारण बताया जा रहा है, जिससे उन्हें भी पुस्तकें नहीं मिल पा रहीं हैं। अभिभावकों ने इस संबंध में आला अफसरों के साथ ही मुख्यमंत्री से भी सरकारी किताबें उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

हादसे के आरोपी कार चालक को जेल भेजा
मीरापुर। मोहल्ला कमलियान निवासी आमिल पुत्र कासिफ की कार ने रविवार सुबह वन विभाग कार्यालय के सामने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार संभलहेड़ा निवासी इसरार व उसका बेटा आफताब गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसरार के दूसरे बेटे दिलशाद द्वारा कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी कार चालक आमिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, घायल पिता-पुत्र का मुजफ्फरनगर के निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें