मुजफ्फरनगर। जिला महिला चिकित्सालय के नये भवन में पावर बैकअप के लिए 125 केवीए का जेनरेटर लग गया है। शहर के उद्यमी भीमसेन कंसल ने इसकी व्यवस्था की है। नई बिल्डिंग में 125 केवीए के जेनरेटर का शुभारंभ डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने किया। सीएमएस अमिता गर्ग ने कहा कि पावर बैकअप न होने से लिफ्ट से लेकर ओटी तक सभी जगह परेशानी हो रही थी। जेनरेटर के लग जाने से यह समस्या समाप्त हो जायेगी। इस अवसर पर उद्यमी भीम सेन कंसल, एसपी सिटी ओमवीर सिंह आदि रहे।
कांग्रेस ने किया राष्ट्र ध्वजारोहण कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस सेवादल ने नगर पालिका परिषद के प्रांगण में सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के सम्मुख राष्ट्र ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। पूर्व सांसद सईदुज्जमा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्र को ही सर्वोपरि माना है। मुख्य संगठक सतीश कुमार शर्मा, विनोद चौहान, उमादत्त शर्मा, मौहम्मद फिरोज, सलीम मलिक, विनोद धीमान, सुधीर शर्मा, रंजजय मजदूर आदि रहे।