मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया
जानसठ। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पर कार्यकर्ताओं ने शपथ लेकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मोहल्ला हुसैनपुरा में भाजपा नेता नेत्रपाल कश्यप के निवास स्थान पर हुई। अध्यक्षता जानसठ मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल द्वारा की गई, जिसमें विधानसभा बूथ मंडल प्रभारी शिवराज त्यागी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्र को मजबूत करने के लिए काम किया गया। उनके द्वारा किए गए कार्यों को देशवासी भूला नहीं सकते हैं। बैठक में बूथ अध्यक्षों की मीटिंग लेकर उन्हें मतदाता सूची देते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में जुट जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जितने अधिक में मतदाता होंगे, उतना ही चुनाव भाजपा के लिए आसान जीतना आसान होगा। बैठक में चेयरमैन प्रवेंद्र भडाना, वीरसेन, ब्रजेश रस्तोगी, राजन वालिया, संजीव बालियान, मुकेश शर्मा, अंकित प्रजापति, विकास गुप्ता, ऋषिराज वालिया, अनुज सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बीएलओ ड्यूटी करने से इंकार
जानसठ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 2019 चुनाव की तैयारी को लेकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण के कार्यक्रम में गांव तिलौरा निवासी शिक्षा मित्र ने बीएलओ का काम करने से इंकार कर दिया है। शिक्षा मित्र का आरोप है कि कई अध्यापक ऐसे हैं, जिनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाती। हर बार उनकी ही ड्यूटी भेज दी जाती है। बीएलओ का कार्य न करने पर लेखपाल ने इसी रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है। तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी ने शिक्षा मित्र द्वारा सरकारी कार्य नहीं करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए को रिपोर्ट भेजते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।