छबील लगाकर लोगों को शर्बत पिलाया
खतौली/जानसठ/मंसूरपुर। मोहल्ला सैननगर में निर्जला एकादशी पर सर्वसमाज के लोगों ने छबील लगाकर शर्बत वितरित किया। अमित भटनागर, रविंद्र प्रजापति, रवि नागपाल, पिंटू सैनी, अमित सैनी, कृष्ण सैनी, मोहन भटनागर, मुकेश सैनी, रमाकांत सैनी, राकेश सैनी, तरुण सैनी, प्रमोद, सौराज, मनीष भटनागर, हितेश शर्मा, डॉ. आजाद सिंह, डॉ. संगल, गजेंद्र वेल्डर आदि का सहयोग रहा। उधर, तहसील जानसठ के कचहरी कंपाउंड में ज्ञानेश्वर सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने छबील लगाकर निर्जला एकादशी पर राहगीरों को शर्बत पिलाया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन ज्ञानेश्वर सेवादल के संरक्षक राजेंद्र गोयल व श्रीचंद ने किया। इस अवसर पर सेवा दल के अध्यक्ष निशांत कंबोज, सचिव दीपेश गुप्ता, अरविंद पराशर, सोनी गुर्जर आदि शामिल रहे। उधर, गांव अहरोड़ा के ग्रामीणों ने खतौली व मीरापुर मार्ग पर छबील लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया। छबील लगाने वालों में ब्रह्म सिंह, अमित भड़ाना, सतीश भड़ाना, ऋषिपाल, नरेंद्र ठेकेदार, गौरव आदि ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। वहीं, मंसूरपुर के गांव बोपाड़ा में छबील लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया। उमस भरी गर्मी से परेशान हाल लोगों ने शर्बत पीकर राहत महसूस की। इस आयोजन में यश गोयल, सुमित कुमार, रवि कुमार, आकाश चौहान, सौरभ, हनी, विशाल, मीनू, यश चौधरी आदि का सहयोग रहा।