फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सभासदों ने हंगामा काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी की बोर्ड बैठक में ईओ को सभासदों के विरोध का सामना करना पड़ा। सभासदों ने ईओ पर कानून से खिलवाड़ करने, नगर की प्रत्येक व्यवस्था को चौपट कर देने तथा ठेकेदारों से सांठगांठ के गंभीर आरोप लगाते हुए घंटों हंगामा किया।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में वार्ड नंबर 3 की सभासद विनेश देवी ने कहा कि उनके वार्ड सहित पूरे कस्बे में चारों ओर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मचारियों को अन्य कार्यों में लगाकर नगर की सफाई व्यवस्था को चौपट कर दिया गया है। सभासद व पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार ने कहा कि बिना सभासदों की सहमति के प्रस्ताव पास किए जा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी भ्रष्ट ठेकेदारों से तालमेल कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। सभासद उमा देवी ने कहा कि पैसा लेकर तालाबों की जमीन अतिक्रमण कराया जा रहा है। नगर पंचायत के कूड़ा, करकट तालाबों में डालकर धन की उगाही की जा रही है। वहीं समाजसेवी त्रिवेंद्र ने कहा कि रविदास मंदिर में वर्षों से शौचालय का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। भ्रष्टाचार के आरोपी ठेकेदार को पुन: कार्यों के ठेके दे दिए गए। कुछ सभासदों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में भारी फैली गंदगी को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर चेयरमैन पति व सभासद रविदत्त, राजेश कुमार, दीपक कुमार, राजीव, अहसान, गुलफाम, जोगेंद्र, पुष्पा देवी, रामबीर, विनेश देवी, अजय, उमा देवी, देवेंद्र शर्मा, मेहरबान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें