उपचुनाव में भाजपा की जीत के लिए कठोर तपस्या
मोरना। कैराना व नूरपुर के उपचुनाव में भाजपा की जीत के लिए साधु ने अग्नि के बीच बैठकर कठिन तपस्या में लीन हैं।
कस्बा भोकरहेड़ी स्थित वाल्मीकि मंदिर के प्रांगण में योगी बृहस्पति नाथ चिलचिलाती गर्मी में अग्नि के नौ धुनों को ज्वलित कर उसके मध्य बैठकर तपस्या कर रहे हैं। 40 दिन की कठोर तपस्या में प्रतिदिन 11.30 बजे नौ स्थानों पर ईंधन के ढेरों में आग लगा दी जाती है। दोपहर में भी चारों ओर आग की लपटों के बीच तपस्वी योगी बृहस्पतिनाथ प्रभु का ध्यान कर भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। योगी बृहस्पतिनाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विश्वास रखते हैं। तपस्वी की कठोर तपस्या को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम मंदिर प्रांगण में उमड़ रहा है। सोमवार को योगी की तपस्या का 38वां दिन था। योगी को विश्वास है कि उनकी कठोर तपस्या अवश्य सफल होगी। कैराना व नूरपुर में भाजपा की जीत होगी। इस मौके पर रविंद्र वाल्मीकि, भूपेंद्र वाल्मीकि, अमरेश, अरुण, दीपचंद, बिजेंद्र प्रजापति, मुनिराम, मंगल सिंह, मोनू आदि उपस्थित रहे।