फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नदी में नहीं जायेगा शहर का गंदा पानी20द्वठ्ठद्द20ह्म्

विज्ञापन
विज्ञापन
अब नदी में नहीं जाएगा शहर का गंदा पानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हिंडन को स्वच्छ बनाए रखने के अभियान के चलते सहायक नदी काली की स्वच्छता के लिए शहर में बंद पड़े सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को प्रारंभ कर दिया गया। डीएम राजीव शर्मा की सख्ती के बाद पालिका को ही इसके संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। अब शहर का गंदा पानी काली नदी में नहीं जा पाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने सात अप्रैल को हिंडन नदी के निर्मल एवं अविरल धारा प्रवाहित करने के लिए काली नदी की सफाई कराई थी। सफाई के दौरान डीएम ने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बंद मिलने पर क़डी नाराजगी व्यक्त की थी। डीएम ने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि हिंडन नदी की सहायक काली नदी में कूड़ा करकट और मलबा नही डलना चाहिए, इसे रोकने के भी उपाय करे। छह माह से बंद पड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को चालू करने के आदेश दिए गए। निर्देश दिए कि शहर के नाले का पानी पहले एक स्थान पर संकलित कराया जाए और इसके बाद उसे ट्रीटमेंट कर नदी में छोड़ा जाए। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को ट्रीटमेंट प्लांट प्रारंभ कर दिया गया। ईओ पालिका विकास सैन ने बताया कि ट्रीटमेंट प्लांट स्वयं पालिका चलाएगी। इस पर आठ लाख प्रतिमाह का खर्च आने की उम्मीद है। अब नदी में सीधे पानी नहीं जायेगा। शहर के पानी को साफ करने के बाद ही उसे नदी में डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें