फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोई व फसल में आग लगी, मजदूर झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोई व फसल में आग लगी, मजदूर झुलसा
विज्ञापन

भोपा। विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से कोल्हू में खोई व गन्ने की फसल में आग लग गई, जिसको बुझाने के प्रयास में एक मजदूर झुलस गया। काफी प्रयास के बाद आग पर ग्रामीणों ने काबू पाया। ं गांव निवासी हाजी नत्थू ने बताया कि गांव में उसका कोल्हू है, जिसके ऊपर से हाई वोल्टेज की विद्युत लाइन गुजर रही है। शुक्रवार को तेज हवा से विद्युत तार आपस में मिलनेे से निकली चिंगारी से कोल्हू में खोई में आग लग गई। हवा के कारण आग फैलती हुई पास में किसान गोपाल के गन्ने के खेत में पहुंच गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। कोल्हू में काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बामुश्किल आग को बुझाया, लेकिन तब तक कोल्हू में पड़ी खोई व किसान की दो बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई थी। आग बुझाने के प्रयास में कोल्हू का मजदूर मोहम्मद अहमद निवासी गांव रुडक़ली आग की चपेट में आकर झुलस गया। मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें