320 महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए
मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी के सभागार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सुशील इंडेंन गेस के तत्वाधान में निर्धन असहाय लोगों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। मुख्य अतिथि डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि अनुसूचित जाति की महिलाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता से होने वाले फायदों को गिनाते हुए सरकार का सकारात्मक रुख के बारे में अवगत कराया। वहीं, शुक्रताल में श्रीकृष्ण भारत ग्रामीण गैस सेवा की ओर से महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए।
नगर पंचायत अध्यक्ष सरला देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर होकर जागरूक होने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुधीर प्रजापति, प्रधान इरफान अप्पी, पूर्व चेयरमैन राजेश, शशि सिंह, मुमताज, सभासद रविदत्त, प्रेम बाबू, अभिषेक, मजनू, डायरेक्टर नीटू आदि ने 320 महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। उधर, शुक्रताल स्थित पंजाबी धर्मशाला में श्रीकृष्ण भारत गैस ग्रामीण की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अतिथि स्वामी भजनानंद महाराज, भाजपा नेता अमित राठी, गंगा सेवा समिति सचिव महकार सिंह, सुधीश फौजी, मांगेराम आदि ने महिलाओं के बीच निशुल्क 100 गैस कनेक्शन का वितरित किया। संचालन आचार्य अजय कृष्ण महाराज ने किया। नीरज बालियान, मोनू राणा, अभिषेक गुप्ता, उपेंद्र ,सोनू, सचिन आदि मौजूद रहे।