फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है आर्ट मार्शल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। भाजपा विधायक विजय कश्यप ने कहा कि मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण नवपीढ़ी के लिए आत्मरक्षा का बेहतर विकल्प है। खेलकूद में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास होगा।
विज्ञापन

चरथावल मार्ग पर लुहारी अजीजपुर में स्थित आईजी पब्लिक स्कूल में आयोजित यूपी ओपन मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि एमएलए ने कहा कि खेलों से ग्रामीण प्रतिभाओं में आत्मरक्षा की भावना जागृत होती है। बेटियां इसका प्रशिक्षण लेकर हर परिस्थिति का सामना करने के लिए सुदृढ़ होगी और उनका मनोबल बढ़ेगा। बच्चों ने विभिन्न क्रियाओं का प्रशिक्षण लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। शावेज, साहिब प्रथम, सुहैल द्वितीय और अब्दुल आहद, एहतशाम और आरिफ को तीसरा स्थान मिला। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चीफ गेस्ट ने विजेताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। संस्थापक ने आसिफ अली, प्रधनाचार्य रचना सिंह, अब्दुल कादिर, प्रबंधक रूबी आसिफ, प्रधान पति शहजाद मौजूद रहे।

मेधावी बच्चे पुरस्कृत
चरथावल। नगला राई में स्थित जामिया अल हिदाया में तालीमी बेदारी की मुहिम में मेधावी बच्चों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने दीनी शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा पर जार दिया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पैगाम ए इंसनियत के अध्यक्ष आसिफ राही, हारूण अली ठेकेदार एवं थाना प्रभारी जीसी शर्मा रहे। छात्रआस मौहम्मद, सुफियान, कामरान, बिलाल प्रथम, आजम, तुबा परवीन आरिफ, इंजमाम उल हक द्वितीय, आयान, कासिफ, वाहिद ओर आजम को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर स्मृति चिह्न प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। फुरकान असअदी की अध्यक्षता और मूसा कासमी के संचालन में प्रधान नफीस बाबा, मतलूब राईन, साजिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें