फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ के आश्वासन पर धरना हुआ खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीओ के वादे पर धरना हुआ खत्म
विज्ञापन

चरथावल। कुल्हेड़ी बिजलीघर पर जेई की मनमानी के विरोध में बेमियादी धरना-प्रदर्शन चल रहा था। मंगलवार को निगम के एसडीओ जयप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की और उनकी मांगों का निस्तारण कराने का भरोसा देकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन

भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को तालाबंदी कर कुल्हेड़ी बिजलीघर पर बेमियादी धरना देना शुरू कर दिया। पहले दिन किसी अधिकारी के नहीं आने से खफा किसान रात में भी बिजलीघर पर टेंट लगाकर वहीं सोए थे। मंगलवार को एसडीओ ने अपराह्न तीन बजे धरनारत किसानों के बीच जाकर प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। उन्होंने जेई द्वारा फर्जी रसीद देने के आरोपों की जांच कराने की बात कही। साथ ही कहा कि यदि किसानों पर बिना वजह मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, तो उसकी निष्पक्ष जांच कराकर खत्म कराए जाएंगे। किसानों से अवैध वसूली के मुद्दे को भी उन्होंने गंभीरता से लेते हुए कहा कि जांच में दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान चरथावल जेई ओपी कुशवाहा, कृष्णपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह, आलम छतेला, अमित तिरपड़ी, फारुख, रजा और सलीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें