सेनानियों के बलिदान से ही आजादी मिली: ओमवेश
मीरापुर। रामराज में नेताजी सुभाष चंद्रबोस और शहीद भगत सिंह के चाचा एवं सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सरदार अजीत सिंह का जन्मोत्सव मनाया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण ही आजादी मिल सकी है। कार्यक्रम में हिंदी के दो प्रसिद्ध कवि सरदार रतन सिंह रतन तथा कवि सुमन ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता पाठ कर देशभक्तों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन ब्रजपाल सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला जज सीपी सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस आरके भटनागर, वरिष्ठ अधिवक्ता मेरठ सतीश गुप्ता, यशवीर सिंह, रोहताश अग्रवाल अध्यक्ष बार संघ मेरठ, सेवानिवृत्त कमिश्नर डीएस वर्मा ने विचार व्यक्त कर आजादी के शहीदों को याद किया। कार्यक्रम के आयोजन में पूर्व जिला जज रामसिंह, धीरसिंह, उधम सिंह, जोगेंद्र सिंह बांकुरा, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह, रफत खां, बीपी सिंह, चौधरी धनवीर सिंह आदि सक्रिय रहे। पूर्व जिला जज रामसिंह ने आभार व्यक्त किया। उधर, मीरापुर के बसंत शिक्षा सदन इंटर कालेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 121वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक शिव कुमार ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों ने नेताजी के जीवन पर विचार व्यक्त कर उनके जीवन को प्रेरणाप्रद बताया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुनील गोयल, वेद प्रकाश, शेखर सिंह, सेवाराम, योगेंद्र सिंह, प्रविंद्र कुमार, गीता शर्मा, अंकुर, अनुज आदि ने विचार व्यक्त किए। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में नेताजी जयंती की कार्यक्रम में निदेशक बीपी सिंह, प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह, डॉ अंजना शर्मा, मीनाक्षी अरोडा, प्रेरणा, रंजिता, एसडी धीमान, अनिता सिंह, मुकेश गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त कर नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल, नन्ही दुनिया जूनियर हाईस्कूल में भी नेताजी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।