अपना दल ने परिनिर्वाण दिवस पर पटेल को याद किया
मुजफ्फरनगर।
भारत के प्रथम गृहमंत्री और लौहपुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। अपना दल कार्यकर्ताओं ने परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस मौके पर पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
सुजडू चौराहे पर आयोजित परिनिर्वाण दिवस पर वक्ताओं ने कहा कि अखंड भारत का निर्माण करने में सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आजाद भारत में 550 रियासतों का विलय उन्होंने ही कराया। देश की राजनीति में उन्हें लौहपुरुष की संज्ञा दी गई। अपना दल के जिलाध्यक्ष विनय मित्तल ने कहा कि देश की राजनीति में पटेल एक उदाहरण है। उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत किसानों और मजदूरों की लड़ाई से की। अपने जीवन में राष्ट्र हित को उन्होंने सर्वोपरि रखा। व्यापारी नेता जयवीर सिंह, भीष्म सिंह, आमिर जामिन, अमित बंसल, हसन कोही, संजय पाल, काजी तजकीर, विनित, अर्जुन कश्यप, मदनलाल, रिजवान सलमानी आदि ने विचार रखे। संचालन संजय गुप्ता ने किया। जोनी गुर्जर, शाहिद राना, आसिफ, मोहित मित्तल, शरद ठाकुर, तनवीर आलम, विकास कुमार, दीपक सिंघल, विकास त्यागी, शाहिद अहमद, शोएब, हाजी आमिर, पवन कुमार, गोपाल गांधी, एमए तोमर, फरमान राना, विपिन सिंह, पवन कश्यप, श्याम सिंह, मनीष गर्ग, शिवकुमार, महक सिंह, फिरोज, संदीप सिंह, अजय दुबे आदि रहे।