फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। श्रीराम पब्लिक स्कूल में खेल महोत्सव में पांचवें दिन बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कक्षा नौ की माही, कक्षा 10 की कंचन व कक्षा 11 की पल्लवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में माही, दीपाली और शताक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में क्रिश और आर्यन, हर्ष आर्य और प्रियांशु, रितिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच टैगोर हाउस और तिलक हाउस के बीच खेला गया। जिसमें टैगोर हाउस ने मैच जीता। आदित्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बालिका वर्ग में खो खो की फाइनल प्रतियोगिता में टैगोर हाउस ने पटेल हाउस को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। स्कूल अध्यक्ष रामरिक्ष पाल, प्रबंधक नवीन कुमार चंद्रवंशी, प्रवीन कुमार चंद्रवंशी, प्रधानाचार्या जेबा सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर राजीव कुमार, सोहनपाल, विपिन कुमार, असद अहमद, विनिता, साक्षी, वंदना, अनु का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें