भोकरहेड़ी में सपा की सरला को मिली जीत
भोकरहेड़ी (मुजफ्फरनगर)।
नगर पंचायत भोकरहेड़ी में अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा प्रत्याशी सरला देवी पत्नी रविदत्त ने 446 सर्वाधिक मत लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी सरला देवी पत्नी रमेशचंद को हराया। निर्वाचित सपा प्रत्याशी को 3362 मत मिले, जबकि सरला देवी को 2916 मत प्राप्त किए।
नगर पंचायत सभासद के लिए वार्ड नंबर एक से लक्ष्मी 405 मत, वार्ड नंबर 2 से रविदत्त 385, वार्ड 3 से विनेश 497, वार्ड 4 से अहसान 376, वार्ड 5 से योगेंद्र 493, वार्ड 6 से उमा शर्मा 454, वार्ड 7 से पुष्पा देवी 406, वार्ड 8 से राजेश सहरावत 360, वार्ड 9 से नाजिमा 578, वार्ड 10 से राजीव 567, वार्ड 11 से शमशाद 235, वार्ड 12 दीपक 621, वार्ड 13 से गुलफाम 246 मत लेकर निर्वाचित हुए। पर्यवेक्षक देवाशीष पांडे, डीएम जीएस प्रियदर्शी, एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी अंकित अग्रवाल, जसवीर तेवतिया, बीडीओ ब्रह्म सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, तुलसीराम, नरेंद्र कुमार अधिकारियों की देखरेख में मतगणना का कार्य संपन्न हुआ।