एसडी की टीम को पांच विकेट से हराया
मुजफ्फ्फरनगर। विकास शर्मा ट्रॉफी के लिए खेली जा रही जिला क्रिकेट लीग में पूल बी में रामराज क्लब ने एसडी कॉलेज क्रिकेट टीम को पांच विकेट से पराजित किया। रामराज के गौरव मैन ऑफ द मैच रहे।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कराई जा रही लीग में शनिवार को चौधरी चरणसिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में एसडी कॉलेज ने पहले बैटिंग की। वैभव त्यागी और अवनीश के अलावा सभी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। वैभव ने नौ चौके की मदद से 68 नॉट आउट रन बनाए। अवनीश ने 19 रन का योगदान दिया। एसडी की टीम निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट पर 135 रन बना सकी। रामराज टीम के कप्तान इरशाद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर चार विकेट झटके। दानिश को तीन सफलता मिली। रामराज की बल्लेबाजी ने मैच 18 वे ओवर में समाप्त कर दिया। ओपनर अभिषेक 50 और गौरव 55 ने शानदार पारिया खेली। अभिषेक का इस लीग में यह दूसरा अर्द्धशतक रहा। ऑफ स्पिनर वैभव त्यागी ने 31 रन देकर तीन सफलता हासिल की। नासिर और पंकज को एक-एक विकेट मिला। अंपायर रवि कौशिक और अरशद तथा स्कोरर नीलांश रहे। लीग के कोआर्डिनेटर गौरव ने बताया की अगला मैच रविवार यानि आज खेला जाएगा।