तिसंग के छात्रों ने बाजी मारी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में तिसंग गांव के छात्र और छात्राओं ने बाजी मारी। प्रतियोगिताओं में तिसंग प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्र और छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की दौड़ में प्राथमिक स्कूल तिसंग की सानिया ने प्रथम स्थान, अरमीश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय सालारपुर की कैसर ने 50 मीटर की दौड़ व सौम्या ने 100 मीटर की दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में भी तिसंग की सानिया, अरमीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्कूल की सानिया कुतुबपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक स्कूल तिसंग की सानिया ने प्रथम, अरमीश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सलमान ने 200 मीटर की दौड़ में भी दूसरे स्थान पर बाजी मारी। गोला फेंक में उच्च प्राथमिक जानसठ के सैफुल्ला ने प्रथम, ऊंची कूद में उच्च प्राथमिक स्कूल कवाल के बंटी व हाशमपुर के हदीस ने द्वतीय स्थान प्राप्त पर रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ व पुरस्कार वितरण खंड शिक्षा अधिकारी नीलम तोमर ने किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में विकास लांबा, उवेश सिद्दीकी, नरेश कुमार आदि अध्यापकों ने सहयोग किया