फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा हासिल कर आत्मनिर्भर बनें विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल।
विज्ञापन

चंद्रशेखर कालेज में आयोजित अलंकरण समारोह में विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल में छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा हासिल कर आत्मनिर्भर बनें। विभिन्न कक्षाओं में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कॉलेज की स्मारिका चंद्र प्रभा का विमोचन किया गया।
शुक्रवार को कॉलेज प्रांगण में आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज और राष्ट्र की तरक्की और खुशहाली के लिए नैतिक संस्कार युक्त शिक्षा हासिल करना आवश्यक है। बदलते परिवेश में लड़कियां हर क्षेत्र में प्रतिभा के बूते उच्च मुकाम हासिल कर रही है। विधायक डॉ सुरेश संगल ने कहा कि गरीबी पर विजय पाने के लिए शिक्षित होना आवश्यक है। उन्होंने बी कॉम में ज्योति पुंडीर, बीए में नाजरीन को प्रथम स्थान पाने पर पुरस्कृत किया। शहरीन, पूजा शर्मा, तनू, अरुण शर्मा, फराना त्यागी, नेहा पुंडीर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। एमएलसी ने महा विद्यालय में कक्ष निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन प्राचार्या डॉ. बबीता गोयल और सत्या वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कुंवर देवराज, उमादत्त शर्मा, प्रबंधक राकेश वशिष्ठ, डॉ. रामनाथ प्रेमी ने विचार रखे। प्रदीप कुमार, मोनिका त्यागी, शिवानी त्यागी, महाबलीपुर प्रधान राजेंद्र चौधरी, महेश पुंडीर, अतुल वर्मा, सुनील पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें