फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान का मुद्दा छाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया भुगतान का मुद्दा छाया
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में किसानों के गन्ने के बकाया भुगतान का मुद्दा छाया रहा। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि 14 सितंबर को कांग्रेस द्वारा चीनी मिलों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को कस्बे में आयोजित हुई। बैठक में किसानों के गन्ने की बकाया का मुद्दा छाया रहा। बैठक में आए कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि चार सितंबर को प्रतिनिधिमंडल ने चीनी मिल प्रबंधन और प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की थी। एसडीएम को ज्ञापन देकर बकाया गन्ना भुगतान की मांग की गई थी। प्रशासन ने सितंबर माह में पूरा भुगतान कराने का आश्वासन दिया था। उन्होंने बताया कि भैंसाना चीनी मिल पर किसानों का 117 करोड़ बकाया है। क्षेत्र का किसान परेशान हैं। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को उनकी पार्टी द्वारा चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अनिल, सत्तार, मोमीन, उदयवीर सिंह, सरदार रवेल सिंह, सुखपाल, शिवदत्त, सुल्तान सिंह, ब्रह्मपाल, जन्नती बेगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें