फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशिका, प्रिया सैनी, विदुषी शर्मा रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों में नई चेतना जागृत है प्रतियोगिता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में कला गुरु नेमचंद मित्तल की स्मृति में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता तीनों वर्गों के प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरुप ने कहा कि चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों एक नई चेतना जागृत करता है। विभिन्न विषयों पर उनकी तार्किक क्षमता सामने आती है। कला प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। प्रथम वर्ग में डिग्री कॉलेज के छात्रों को शामिल किया गया, द्वितीय वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र शामिल रहे। तृतीय वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के छात्र रहे। प्रथम वर्ग में पहला स्थान जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय की प्रिया सैनी और डीएवी डिग्री के विनीत कुमार को मिला। दूसरे स्थान पर केके जैन खतौली की मानसी रानी, तृतीय स्थान पर डीएवी कॉलेज की स्वाति रहीं। सांत्वना पुरस्कार ईशा तोमर, प्रियंका, शगुफ्ता, टिम्सी, अरशी, निशा, सुप्रिया वत्स, नितिन सैनी, आयुषी, अंजलि सैनी को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय वर्ग में भागवंती विद्या मंदिर की इशिका को प्रथम, एमएम इंटर कॉलेज के अनमोल सोनी और एसडी इंटर की नंदनी को दूसरा, भागवंती की खुशी को तीसरा स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार आशीष कुमार, लव कोरी, पायल को मिला। तृतीय वर्ग में पहला स्थान विदुषी शर्मा, द्वितीय खुशी, प्राची, प्रिया, आदित्य को तीसरा स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार अंकित वर्मा, प्राची सैनी दिया गया। प्रतियोगिता के संयोजक प्रवक्ता डॉ. राजबल सैनी ने संचालन किया। इस अवसर पर रोहाना इंटर के प्रधानाचार्य राकेश मित्तल, पीयूष शर्मा, एसडी इंटर के प्रधानाचार्य डॉ एसके गुप्ता ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें