फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायलों का हाल जानने पहुंचे एडीजी रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों का हाल जानने पहुंचे एडीजी रेलवे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याणदेव राजकीय जिला चिकित्सालय में घायलों को रक्तदान करने के लिए युवाओं में जोश दिखा। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए बड़ी संख्या में समाजसेवी और विभिन्न संगठनों के लोग अस्पताल में जमे रहे। केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, एडीजी रेलवे और डीएम जीएस प्रियदर्शी ने अस्पताल जाकर भर्ती रेलयात्रियों की स्थिति का जायजा लिया। सपा, रालोद और बसपा के नेताओं ने भी घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन

रविवार को घायलों के भोजन की व्यवस्था करने में आरएसएस कार्यकर्ता जुटे रहे। सीएमएस और सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्यकर्मियों की टीम व्यवस्था बनाने में जुटी थी। समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दुरुस्थ राज्यों के रेल यात्रियों का हौसला बढ़ाए रखा। केंद्रीय राज्यमंत्री बालियान भाजपा नेताओं के साथ वार्डों में पहुंचे और मरीजों से कुशलक्षेम पूछी। एडीजी रेलवे और डीएम जीएस प्रियदर्शी ने भी अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। उपचाराधीन दिनेश शर्मा, दिल्ली के सुनील और शहर की दीपा रानी ने हादसे के वाकये को बताया। अस्पताल की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसडीएम बुढ़ाना और नायब तहसीलदार सदर की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें