फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में मूर्तियां रखने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मस्थल में मूर्तियां रखने से आक्रोश
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। कसबा बघरा में पुराने बस अड्डे पर स्थित धर्मस्थल में शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की नीयत से भगवान की मूर्तियां रख दी। इसकी जानकारी होने पर काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर रोष प्रकट किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। मूर्तियों को तत्काल हटवाया गया। इस संबंध में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बघरा स्थित धर्मस्थल के इमाम नूर इलाही दो दिनों से अपने गांव बझेड़ी गए हुए थे। रविवार सुबह करीब नौ बजे मुतवल्ली असलम पुत्र इस्लाम ने धर्मस्थल का दरवाजा खुला देखा। जब वो अंदर गए तो देखा कि धर्मस्थल में कुरान शरीफ के पास में मूर्तिया रखी हुई है। उसके पास में ही एक सिगरेट की डिब्बी भी पड़ी थी। इस बात की जानकारी असलम ने मौज्जिज लोगों को दी। इस पर धर्मस्थल के मस्जिद पर मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए। धीरे-धीरे इस बात की खबर फैल गई। बघरा में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर तितावी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पूर्व प्रधान आसिफ समेत लोगों ने इस पर रोष प्रकट किया। इंस्पेक्टर ने इस कृत्य को करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों के गुस्से को शांत किया। बाद में घटना के संबंध में असलम की ओर से अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें