फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड यात्रा को बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी
विज्ञापन

- यात्रा को लेकर भोकरहेड़ी में गण्यमान्य लोगों की बैठक संपन्न
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
मोरना।
भोकरहेड़ी में कावंड यात्रा के मद्देनजर आयोजित बैठक में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। भोपा थानाध्यक्ष विजय सिंह ने असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
कांवड़ सुरक्षा बैठक में सर्वसमाज के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र सहरावत ने ग्रामीणों की ओर से बिना किसी भेदभाव के कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने का आश्वासन दिया। धर्मनगरी हरिद्वार से आने वाले हजारों कांवड़िए उत्तराखंड के लक्सर से होते हुए सोलानी नदी पर बने अस्थायी पुल डोन्डी घाट से होकर कस्बे में आते हैं। वह मोरना से होते हुए मीरावाला राजवाहे की पटरी से होते हुए कासमपुर खोला से होते हुए मीरापुर मार्ग पर पहुंचते हैं। शुक्रताल चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ सेवा शिविर सड़क से हटाकर लगवाए जाएंगे। जेनरेटर तथा बिजली के तारों को खुला नहीं रखने दिया जाएगा। चौराहों तथा बस स्टैंड आदि मुख्य मार्गों पर मीट अंडे की दुकान तथा ठेली नहीं लगाने दी जाएगी। वरुण सहरावत, गन्ना समिति चेयरमैन अजय चौधरी, सभासद डॉ. चंद्रपाल सिंह, उदयवीर सिंह, शमशाद, अकील काजी, मुमताज काजी, प्रभात, राहुल, रामपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान महिलाओं ने हंगामा किया
मोरना ब्लाक परिसर में ग्राम प्रधानों, अधिकारियों, सचिवों से कांवड़ प्रबंधन को लेकर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक में भोपा के तालाब का पानी घरों में घुसने को लेकर महिलाओं शबनम, जुमरत, संयोगिता, पुष्पा, कमला, राजकली, प्रेमवती, संतोष, लीला, शहनाज, सलमा, रेखा, मुनेश आदि ने हंगामा खड़ा कर दिया। जिस पर एसडीएम ने पानी निकासी का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें