चौधरी अजित सिंह से मिले कार्यकर्ता
खतौली। रालोद कार्यकर्ता दिल्ली में चौधरी अजित सिंह से मिले और राजस्व टीम द्वारा कर्जदार किसानों की भूमि को कुर्क कर लाल झंडी लगाने की बात रखी। इसके अलावा 11 जुलाई को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने के संबंध में बातचीत की। कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक किसानों को साथ लेकर लखनऊ में पहुंचने का आश्वासन दिया। इस दौरान रालोद युवा मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, प्रदेश महासचिव युवा अनिल चौधरी, प्रदेश सचिव युवा पंकज राठी, युवा नेता अनुराग चौधरी, युवा नेता अर्जुन डिंडाना, ओमकार सिंह बालियान।