मीरापुर। श्रावण मास की शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए पवित्र गंगाजल लाने के लिए कस्बे के दस लोगों का एक जत्था चार धाम की यात्रा पर रवाना हुआ। जत्थे में शामिल नीरज सोमानी, सुनील शर्मा, चरण सिंह, सोनू कश्यप, गजेंद्र सिंह, सोनू कुमार, सोनू शर्मा, लख्मी, कपिल व मनोज शामिल हैं। ये सभी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री तथा हेमकुंड साहिब के दर्शन कर 21 दिन में जल लेकर अपने अपने शिवालयों पर लौटकर जलाभिषेक करेंगे।
नाला बंद कराने के आदेश
मीरापुर। एसडीएम जानसठ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने गांव रसूलपुर से निकाले जा रहे नाले को तत्काल बंद कराने के आदेश बीडीओ को दिए हैं। थाना परिसर में लगे समाधान दिवस में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रदुमन शर्मा, चेयरमैन नवीन सैनी, सभासद कमल नयन छाबड़ा, रामकुमार, अवनीश कुमार, विरेंद्र कुमार, बिट्टू, महेश, विकास, राहुल, संजीव, शिवकुमार, नरेश कुमार आदि ने एसडीएम को इससे संबंधित ज्ञापन दिया था।