फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के मलबे के नीचे दबने से दो बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। मोहल्ला सराय तुलसीराम निवासी अली मोहम्मद पुत्र शेरद्दीन के मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। छत के मलबे में दबकर अली मोहम्मद की दो पुत्री रिजवाना और फराना घायल हो गई। मोहल्ले के लोगों ने मलबे से निकाल कर दोनों बहनों को सीएचसी में भर्ती कराया। मकान की छत गिरने से हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया। लोगों ने लेखपाल प्रतीक मित्तल को घटना की जानकारी दी और सरकार से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। लेखपाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें