कलक्ट्रेट में सिचाई विभाग के जेई को नियुक्ति प्रमाण पत्र देते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिंचाई विभाग में 19 जूनियर इंजीनियर को मिली नौकरी
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग में नियुक्त हुए जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र जारी किए। इसी कड़ी में जिले की एनआईसी में जनपद के चयनित 19 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में सभी 19 युवकों को जूनियर इंजीनियर के नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने सभी को नई नौकरी की शुभकामनाएं भी दी। कपिलदेव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक जो भी नौकरी दी है किसी में अंगुली नहीं उठी है। पारदर्शिता के साथ नौकरियां दी जा रही है। इस अवसर पर अधिकारी भी मौजूद रहे।