देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर अनियंत्रित कार सड़क किनारे पलट गई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
सहारनपुर निवासी अजीत राणा बुधवार की सुबह कार द्वारा दिल्ली जा रहा था। जब वह सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर पड़ने वाले बाला जी धाम मंदिर के समीप पहुंचा तो टूटी सड़क से बचने के प्रयास में उसकी कार सड़क पर पड़े कारसेंट पर चढ़ गई और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिसमें अजीत राणा घायल हो गया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने घायल को गाड़ी से बाहर निकालते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।