स्कूलों में अर्थ-डे धूमधाम से मनाया, बच्चों को पर्यावरण के प्रति सजग किया
देवबंद (सहारनपुर) । स्कूलों में सोमवार को पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें शिक्षकों ने छात्रों को पर्यावरण हानि के विषय में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने को प्रेरित किया।
सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्रों सहजन, नीम, पीपल, आम, शीशम, सागौन, शमी आदि के पौधों का रोपण किया। संरक्षक हरि सिंह सैनी ने छात्रों को पेड़ों के औषधीय गुणों और प्लास्टिक बैग के द्वारा पर्यावरण हानि की जानकारी दी। प्रबंधक हरप्रसाद सैनी और प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने कहा कि अनेक बीमारियों की औषधि है। इनका यह प्रयास भविष्य में शुद्ध वायु के साथ-साथ बीमारियों से रक्षा करने में भी सहयोगी होगा। पृथ्वी को हरा भरा बनाने में सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर शिवकुमार सैनी, अनीता सैनी, निवेंद्र कुमार, सुनीता चौधरी, ममता, सुमित, गुलनाज, कुलदीप आदि रहे।
उधर, आरके पब्लिक स्कूल में चेयरमैन राजेश चौहान और डा. कुलदीप राणा ने पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन विश्व के 193 देशों ने अपना समर्थन प्रदान किया था। प्रधानाचार्य एके सिंह और शिक्षिका रुचि गर्ग और उपमा कंसल आदि ने भी विचार रखते हुए छात्रों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।