चुनाव को लेकर एल्डर कमेटी का गठन
खतौली। तहसील बार एसोसिएशन खतौली की आम सभा में आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर एल्डर कमेटी का भी गठन किया गया। तहसील बार एसोसिएशन की आम सभा में महासचिव नवीन कुमार एडवोकेट ने आय तथा व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं के सीट आवंटन को लेकर अधिवक्ताओं के बीच गहमा गहमी रही। बैठक में रखे गए प्रस्तावों को पास किया गया। आम सभा में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर एल्डर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पूर्व में गठित की गई कमेटी को ही सर्वसम्मति से पास किया गया। कमेटी में अशोक अहलावत को चेयरमैन तथा राजवीर सिंह, सत्यप्रकाश सैनी, सतसिंह को सदस्य नियुक्त किया गया। एल्डर कमेटी ने बताया कि वे शीघ्र ही बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथियों की घोषणा करेंगे।