फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी आंकड़ेबाजी में जुटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। लोकसभा के प्रथम चरण का मतदान बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। अब लोग गली मोहल्लों और चौराहों पर बैठकर चुनाव में किस प्रत्याशी को कितने कितने वोट मिले, इसे लेकर आंकड़ेबाजी में जुटे हैं। गांवों में चौपाल हो या व्यापारियों की दुकान ही क्यों न हो, सभी जगहों पर लोग प्रत्याशियों को मिलने वाले वोटों का गुणा भाग करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी रालोद के मुखिया चौधरी अजित सिंह और भाजपा प्रत्याशी डा. संजीव बालियान के बीच कांटे की टक्कर हुई है। इस चुनाव में किसी पार्टी की लहर नहीं चली। मोहल्ला ढाकन चौक पर नसरुददीन, मकसूदन खान, गोवर्धन सैनी, कमरुद्दीन, शमीम, तौफीक कुरैशी आपस में दोनों प्रत्याशियों को किस जाति से कितने कितने मत मिले होंगे, इस पर चर्चा करते हुए मिले। किसी का कहना था कि गठबंधन प्रत्याशी को हर समाज का वोट मिला है। कोई कह रहा था कि दोनों प्रत्याशियों को मतदाताओं ने बंपर वोट दिया है। लोग दोनों प्रत्याशियों को अनुमानित वोट मिलने को लेकर आंकड़ेबाजी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें