फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पती से लदी ट्राली में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्ती से लदी ट्राली में आग लगी
विज्ञापन

पुरकाजी। पुरकाजी के गांव भोजाहेड़ी निवासी नौशाद अहमद पुरकाजी खाईखेड़ी मार्ग से पत्ती से लदी ट्राली लेकर आ रहा था। थाने के निकट पत्ती के बिजली के तारों से छू जाने से उसमें में आग लग गई। आग के विकराल रूप लेने से चालक घबरा गया। उसके शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी मिलने पर नगर पंचायत कर्मी भी पानी का टैंक लेकर मौके पर पहुंच गए और बमुश्किल आग पर काबू पाया। मगर, जब तक आग बुझ पाई तब तक पत्ती जलकर राख हो गयी।
विज्ञापन


आरोपी को जेल भेजा
पुरकाजी। करीब दो सप्ताह पूर्व दो युवक कस्बे से एक नाबालिग युवती का अपहरण कर ले गए थे, जिसमें पुलिस ने दो मार्च को युवती के पिता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध पॉस्को व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सलमान निवासी मोहल्ला शेखजादगान पुरकाजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें