फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं
विज्ञापन

पुरकाजी। होली पर्व और लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को थाना प्रांगण में शांति समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया।
एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र व सीओ सदव सिद्धार्थ तोमर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व आपसी सौहार्द के प्रतीक का त्योहार है। हमें इस त्योहार को प्यार मोहब्बत के साथ मनाना चाहिए। त्योहार पर कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की भावना या दिल को ठेस पहुंचती हो। उन्होंने होली पर्व पर शराब आदि का प्रयोग न करने और क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री होने की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने चुनाव को लेकर कहा कि आदर्श आचार संहिता लग चुकी है। जिसका पूर्ण रूप से पालन कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अगर किसी ने चुनाव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि जिस व्यक्ति पर माहौल बिगाड़ने की आशंका हो उसे मुचलका पाबंद कर दें। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इस बार की गई निरोधात्मक कार्रवाई पूरी तरह अमल में लाई जाएगी। इस कार्यवाही की जद में आया व्यक्ति अगर एक वर्ष तक शांतिभंग करता है तो उसके विरुद्ध 122 की कार्यवाही की जाएगी। मीटिंग में नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी, भारत भूषण खुल्लर, प्रधान नवीन राठी, गोल्डी राठी, हरिराम सक्सेना, डॉक्टर ओपी गौतम, वीरेंद्र सिंह, पीयूष राणा, सुमित जैन, राजू राठी, निर्दोष जैन, संदीप गोयल, प्रधान प्रताप सिंह, जसवंत त्यागी, ऋषिपाल, बिजेंद्र सिंह, रजनीश गुर्जर, राजकुमार, सुरेश कुमार, प्रवेश कुमार, नेपाल सिंह, हरिओम त्यागी, नरेंद्र पाल, निसार अहमद, आजाद फरीदी, संजू कर्णवाल, चरण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें