मुजफ्फरनगर। स्वर्गीय विकास शर्मा अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग मैच में शुक्रवार को मुजफ्फरनगर क्रिकेट अकादमी ने डीएवी क्रिकेट अकादमी मंसूरपुर को तीन विकेट से हराया।
चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में टॉस जीतकर डीएवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। हरेंद्र ने शानदार 80 रन बनाए और दीपक और आकाश 15-15 रनों का योगदान दिया। मुजफ्फरनगर अकादमी के गेंदबाज विशाल को तीन, वैभव को दो और सौरभ और शौर्यस को 1-1 विकेट मिला। 197 रनो का पीछा करते हुए मुजफ्फरनगर अकादमी के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की, जिसमें वैभव त्यागी ने 61 रन, गर्वित ने 44 रन और ऋतिक अरोरा ने 38 रन नाबाद बनाए और अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई। डीएवी अकादमी के गेंदबाज रोज और ऋषभ ने 2-2 विकेट लिए। कोकी को एक विकेट मिला। मैच में दो विकेट और 61 रन बनाने वाले वैभव त्यागी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच के अंपायर मनीष त्यागी और अंकुर रहे और स्कोरिंग विक्रांत ने की।