फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा की घटना पर गम व गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बुढ़ाना। पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवानों के शहीद होने की घटना से लोगों में गम और गुस्सा है। कई गांवों केे सैकड़ों युवाओं ने कस्बे में जलूस निकाला। हाथों में तिरंगा व काले झंडे लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, 40 के बदले 400, भारत माता की जय के नारे लगाए। कस्बे के चरण सिंह तिराहे पर सैकड़ों युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहसाना में ग्रामीण पूर्व प्रधान बिजेन्द्र सैनी के घेर में एकत्र हुए। ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर ग्रामीणों का यह काफिला पाकिस्तान विरोधी नारे लगाता हुआ बुढ़ाना पहुंचा। जुलूस के रूप में ग्रामीण और युवक कस्बे के चरण सिंह तिराहे पर पहुंचे। इस जुलूस में क्षेत्र के गांव टांडा माजरा, बिटावदा व कस्बे के युवक भी शामिल हो गए। युवाओं के जुलूस व ग्रामीणों की भीड़ से बुढ़ाना-कांधला व बड़ौत मार्ग पर जाम लग गया। युवाओं के साथ विभिन्न वाहनों में बैठे यात्रियों ने भी पाकिस्तान के विरोध में नारे लगाए। ट्रैक्टर ट्राली में पाकिस्तान का पुतला लेकर आए युवाओं ने कस्बे के चरण सिंह तिराहे पर पुतला फूंका। जोश में आए युवाओं ने जलते हुए पुतले पर लाठी डंडे बरसाए। मौके पर पूर्व प्रधान जोगेंद्र सैनी, निक्की, सोनू, छोटा, संदीप, हीरा, अंकित, मोंटी, विशु, आकाश, आशीष सहित सैकड़ों ग्रामीण व युवक मौजूद रहे। बजाज चीनी भैसाना में भी शोक सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर चीनी मिल के सभी कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्माओं की शांति की कामना की।
विज्ञापन


आतंकवाद का पुतला जलाया
परासौली। पुलवामा की घटना से नाराज ग्रामीण व युवक परासौली गांव के अड्डे पर एकत्र हुए ग्रामीणों व युवाओं ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए पाकिस्तान, वहा के प्रधानमंत्री इमरान खान व आतंकवाद का पुतला जलाया। ग्रामीणों व युवाओं ने देश के प्रधानमंत्री से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर रणजीत सैनी उर्फ गुड्डू, आलोक, जतिन, ओमप्रकाश, शौकीन, महिपाल, यशपाल व पंकज सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। क्षेत्र के गांव राजपुर गढ़ी में गांव वालों ने शहीदों की आत्माओं की शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर गांव छाजपुर व दुर्गनपुर खेड़ा के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहीदो के परिवारों के लिए राहत कोष बनाया
बुढ़ाना/फुगाना। गांव के शिव मंदिर में शहीदों की शहादत व आत्मा की शांति के लिए यज्ञ का आयोजन हुआ। इस मौके पर गांव वालों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्माओं की शांति की कामना की। यज्ञ में फुगाना के ग्रामीणों ने शपथ लेते हुए कहा कि वे शहीदों के परिवारों के साथ खड़े है। हर दुख-सुख में उनका सहयोग करेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान जितेन्द्र मलिक के नेतृत्व में शहीदों के परिवारों की सहायता के लिए चंदा इकट्ठा किया। राहत कोष का निर्माण किया गया। इस मौके पर अरविंद्र, सुनील, महेंद्र, बबलू, ओमपाल मलिक, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे। गांव वालों ने खून का बदला खून से लेने की मांग की। कस्बे के निरंजन स्वरूप मार्केट में रालोद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाजार के दुकानदारों के साथ शोक सभा का आयोजन किया। इस मौके पर 40 मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यकर्ताओं व युवाओं ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। इस मौके पर पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद युवा के प्रदेश सचिव बालकिशोर त्यागी, चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत, जगपाल सिंह, रामनिवास सहरावत, संदीप उज्जलायन, विजय सहित दर्जनों कार्यकर्ता में दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें