फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमला: सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की उठी मांग

Sat, 16 Feb 2019 07:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, सहारनपुर
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
विज्ञापन

जवानों की शहादत पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए पंजाबी समाज ने पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंककर विरोध जताया। सहारनपुर में बेरीबाग स्थित गीता मंदिर चौक पर एकत्र होकर पंजाबी समाज के लोगों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


इसके बाद जवानों की शहादत पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बयान की निंदा की। लोगों ने सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। केंद्र सरकार से सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, पंडित अनिल, पंडित अरुण, दीपक रहेजा, संजय बठला, राजीव, अनिल, प्रवीण गाबा, अजय छोकरा, सुरेंद्र मोहन कालड़ा, विजय कुमार उपस्थित रहे। 
 

सैनिकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये देने की मांग

दीवानी कचहरी स्थित अधिवक्ता राजेंद्र सिंह चौधरी चेंबर पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। राजेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अधिवक्ता समाज शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने सरकार से शहीदों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें