फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने तहसील व ब्लाक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर ने बड़े बकायेदारों से वसूली नहीं होने पर नाराजगी जताई
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। सहारनपुर मंडल के आयुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने बुढ़ाना के तहसील मुुख्यालय व खंड विकास अधिकारी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। तहसील मुख्यालय में बड़े बकायेदारों की वसूली प्रक्रिया में कमी पर नाराजगी जताई। उन्होंने वसूली प्रक्रिया को तेज करने तथा बकायेदारों को तहसील की हवालात में बंद करने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी कार्यालय में आयोजित मीटिंग में उन्होेंने 14 वें वित्त आयोग की धनराशि से गांवों में सीसी रोड निर्माण हेतु टिप्स बताए।
विज्ञापन

सहारनपुर मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा के साथ बुधवार को तहसील व खंड विकास अधिकारी कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण के लिए बुढ़ाना पहुंचे। तहसील मुख्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। आयुक्त ने सबसे पहले तहसीलदार मनोज कुुमार के न्यायालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दिसंबर माह में हुए पांच जजमेंट की फाइल देखी। तहसीलदार न्यायालय के बाद उन्होंने राजस्व रिकार्ड रूम का निरीक्षण कर फाइलों का रखरखाव देखा। इस दौरान उन्होंने कई वादों की पत्रावलियों की जांच की। संग्रह कार्यालय के रिकार्ड रूम में जाकर उन्होंने बड़े बकायेदारों की सूची के अनुसार पत्रावलियों का अवलोकन किया। दस लाख से ऊपर के बड़े बकायेदारों से वसूली नहीं होने पर नाराजगी जताई। आयुक्त ने जयचंदा इस्पात लिमिटेड परासौली सहित दस लाख से ऊपर के सभी बड़े बकायेदारों की फाइलें देखी। आयुक्त ने तहसीलदार मनोज कुमार को वसूली व कुर्की प्रक्रिया ठीक ठाक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संग्रह अमीनों की मीटिंग में सभी संग्रह अमीनों का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। लक्ष्य पूरा न करने वाले संग्रह अमीन के खिलाफ कार्रवाई की जाए। तहसील मुख्यालय में चुनाव कार्यालय/ वीआरसी का भी निरीक्षण किया। आयुक्त ने उपजिलाधिकारी नितिन गौर को भी कुछ कार्यों में रुचि लेकर उन्हें पूरा कराने के निर्देश दिए। इस बीच कस्बे की कुछ महिलाओं व युवकों ने उन्हें जमीन व प्लाट आदि पर अवैध कब्जों की शिकायत की। खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पहुंचे आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा ने कार्यालय की पत्रावलियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण केे बाद बैठक में उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों को बताया कि 14 वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि को गांवों में सीसी रोड का निर्माण कराने से पहले मॉडल स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त के साथ उपजिलाधिकारी नितिन गौर, मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, तहसीलदार मनोज कुमार के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें