फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मुनि प्रकरण में इंतजार की घड़ी खत्म, आज होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर महाराज के वीडियो वायरल प्रकरण में मुनि को वस्त्र पहनाने की सजा सुनाए जाने के फैसले का इंतजार की घड़ी खत्म हो गई। शनिवार को गठित समिति के सदस्य रात आठ बजे तक अपना फैसला सुना देंगे।
विज्ञापन

बैठक में समिति के 41 सहित करीब 100 जैन समाज के लोग शामिल होंगे। बैठक बंद कमरे में होगी। जिसमें मीडिया को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बैठक के बाद समिति के सदस्य मीडिया से वार्ता करके अपना फैसला सुनाएंगे। सकल जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन ने बताया कि दिल्ली के अध्यक्ष पंकज जैन के निर्णय पर ही एक सितंबर को खतौली में कन्हैया पैराडाइज में बैठक रखी गई। बैठक को लेकर सभी तैयारियां शुक्रवार की शाम को ही पूर्ण कर ली गई। अध्यक्ष ने बताया कि जैन मुनि के वीडियो वायरल प्रकरण को लेकर फैसला लेने की यह बैठक शनिवार को अंतिम होगी। समिति के 41 सदस्य अपना फैसला सुनाएंगे। उनका फैसला समाज हित में जाएगा। समिति के सदस्य आगे की रणनीति पर जो भी निर्णय लेंगे, जैन समाज उसको मानेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें