फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो घायल, मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव बोपाड़ा निवासी संदीप पुत्र मांगेराम तथा रवि पुत्र ओंकार बृहस्पतिवार रात मुजफ्फरनगर से गांव लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर गांव घासीपुरा के निकट वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसेे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में दोनों को मेरठ के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


दो सितंबर को मनाएं जन्माष्टमी का पर्व
जानसठ। ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा कस्बा व क्षेत्र में पर्चे बांट कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दो सितंबर को मनाने की अपील की गई। सेवा दल के सचिव दीपेश गुप्ता ने बताया कि जन्माष्टमी के पर्व को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर के पंडित नीरज शास्त्री, मंगल मोहल्ले के शिव मंदिर के पंडित लक्ष्मी प्रसाद शास्त्री व देवी मंदिर के पंडित आकाश शर्मा से जन्माष्टमी के मनाने के बारे में श्रद्धालुओं में फैली भ्रम की स्थिति को दूर करने के बारे में बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि 2 सितंबर की अर्धरात्रि में ही अष्टमी रोहिणी नक्षत्र व चंद्रोकाल का संयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें