फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रदेश सह संयोजक बनने पर निर्वाल का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी का सम्मान करना भारतीय संस्कृति की पहचान
विज्ञापन

मोरना। एमएस एसकेडी डिग्री कालेज मोरना में भाजपा सेक्टर संयोजक, प्रवासी और प्रभारी आदि की बैठक का आयोजन किया गया। डा. वीरपाल निर्वाल को नमामि गंगे योजना का प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुधीर प्रजापति ने कहा कि मां गंगा की सेवा करने का अवसर भाग्यशाली लोगों को मिलता है। नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने वाले लोग जीवन में हमेशा सफलता के शिखर को छूते हैं। आज भी भाजपा में नि:स्वार्थ भाव से देश की सेवा करने वाले लोगों की भरमार है। हमारी एकजुटता ही हमारी ताकत है। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पंकज माहेश्वरी ने कहा कि सभी का सम्मान करना हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है। जिसके चलते हमारी पार्टी गरीबों पिछड़ों को साथ लेकर चलती है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा डा. वीरपाल निर्वाल को नमामि गंगे योजना के प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने पर महामंत्री योगेश गुर्जर, रविंद्र वाल्मीकि, यशवंत, प्रमोद, विजय विधाता, भूषण, राजवीर सिंह, सोमदत्त कश्यप, रमन त्यागी, संजीव, पुष्पेंद्र आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें